पंजाब के ‘लंगर बाबा’ और भोपाल गैस कांड पीड़ित 2300 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाले अब्दुल जब्बार समेत 118 को पद्मश्री.

सरकार ने शनिवार को 2020 के लिए पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया। इस बार 7 पद्म विभूषण, 16 पद्म भूषण और 118 पद्मश्री अवॉर्ड दिए जाएंगे। पद्मश्री सम्मान पाने वालों में जगदीश लाल आहूजा, मोहम्मद शरीफ, तुलसी गौड़ा और मुन्ना मास्टर का नाम शामिल है। 1984 भोपाल गैस कांड के बाद 2300 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल जब्बार को मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।



  • पद्म पुरस्कार 2020: इस बार 7 पद्म विभूषण, 16 पद्म भूषण और 118 पद्मश्री अवॉर्ड दिए जाएंगे

  • इनमें पर्यावरण के लिए काम करने वालीं तुलसी गौड़ा और भजन गायक मुन्ना मास्टर का नाम भी शामिल