महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रिश्तों को शर्मसार करने के दो मामले सामने आए हैं। यहां बुधवार को एक बेटे को अपनी मां के साथ रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। युवक पिछले तीन महीने से यह घिनौनी वारदात कर रहा था। दूसरी घटना भी सिडको थाने की है। एक पिता को बेटी के साथ रेप करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।
सिडको पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया- 'आरोपी के पिता की लगभग सात साल पहले मौत हो चुकी है। पीड़ित एक अस्पताल में काम करती है। 20 वर्षीय आरोपी को नशे की लत है। उसकी दो बहनें और एक भाई है। वह हमेशा शराब पीने के लिए मां से पैसे मांगता है। पैसे देने से मना करने पर मां के साथ मारपीट भी करता है।'
आरोपी ने बीते तीन महीने में अपनी मां से कई बार रेप किया। अधिकारी ने कहा- 'इस बारे में किसी को बताने पर मां को जान से मारने की धमकी भी दी गई। यौन उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने बुधवार तड़के सिडको पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया।' पुलिस ने आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।